फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अच्छे रास्ते पर जाने के लिए संकल्प जरूरी

Sat, 21 Mar 2026 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। विकास खंड बघौली के ग्रामसभा कोल्हुआ लकड़ा उतरावल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक डॉ. धरणीधर ने कहा कि जीवन में अच्छे रास्ते पर जाना है तो संकल्प लेना जरूरी है। हर बच्चे को अपने माता-पिता की बातों को मानना चाहिए। सबसे बड़े भगवान माता-पिता ही होते हैं, जिनके ऊपर माता-पिता का आशीर्वाद है, उन्हें संसार में सब कुछ प्राप्त है।
विज्ञापन

कथावाचक ने आगे बताया कि हर माता-पिता को चाहिए अपने साथ अपने बच्चों को भागवत कथा हो, सत्संग हो कीर्तन हो। अपने साथ जरूर लाना चाहिए, क्योंकि धर्म की कथा सुनने से बच्चों में संस्कार अच्छा आता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान राधेश्याम राय, लक्ष्मी राय, श्रवण पाठक सुभाष पाण्डेय, सत्यनारायण सिंह, राकेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें