संतकबीरनगर। कलक्ट्रेट के एनआईसी में शुक्रवार को डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में आकांक्षात्मक विकास खंडों में संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों के संचालन की अद्यतन स्थिति व प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम ने संचालित सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों में स्वास्थ्य एवं पोषण, बेसिक शिक्षा, कृषि, ग्रामीण पेयजल, बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, सोशल डेवलपमेंट सहित अन्य बिंदू की विस्तृत समीक्षा करते हुए प्रगति लाने का निर्देश दिया।
उन्होंने ब्लॉकों में स्वास्थ्य एवं पोषण, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड की प्रगति, आईसीडीएस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, नमामि गंगे, ग्रामीण पेयजल योजना, कौशल विकास सहित सभी योजनाओं की समीक्षा इंडिकेटर्स के आधार पर की।
इस अवसर पर सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, डीसी एनआरएलएम प्रवीण शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।