फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: उप निदेशक पंचायती राज ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण

Sun, 02 Mar 2025 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकवा इनार। कसया ब्लाॅक के गांव चकदेइया व शामपुर गांव में रविवार को उप निदेशक पंचायत राज ने चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दोनों गांवों में शासन की तरफ से मिले सीएम पुरस्कार योजना से मिली धनराशि से काम चल रहा है। उन्होंने गुणवत्ता व मानक के अनुसार काम कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पंचायती राज उप निदेशक राघवेंद्र द्विवेदी ने चकदेइया व शामपुर गांव पहुंचे। वहां मनरेगा पार्क, ओपन जिम, विवाह भवन, शौचालय व मिनी स्टेडियम सहित तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार योजना से दोनों ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया गया था। निरीक्षण में विवाह भवन व मिनी स्टेडियम का काम मानक के अनुसार मिला।
इस दौरान डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, एडीओ पंचायत नीरज चतुर्वेदी, ब्लाॅक प्रमुख प्रतिनिधि अमरजीत यादव, पंचायत सचिव डॉ. सरिता गुप्ता, ग्राम प्रधान संजय यादव, ग्राम प्रधान संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें