लक्ष्मीपुर बडहरा में विकास कार्यो का निरीक्षण करते गोरखपुर परिक्षेत्र के उपनिदेशक पंचायत विभाग
मथौली। मोतीचक क्षेत्र के सोनिया और बड़हरा लक्ष्मीपुर गांव में हुए विकास कार्यों का शनिवार को उपनिदेशक पंचायत ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का प्रयोग करने के निर्देश दिए।
उपनिदेशक हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम प्रधान शैलेंद्र प्रताप सिंह से गांव के कचरा प्रबंधन केंद्र पर विद्युत कनेक्शन की जानकारी ली। ग्राम प्रधान ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए सर्वे कराया जा चूका है। जल्द ही कनेक्शन करा दिया जाएगा। उपनिदेशक ने बड़हरा लक्ष्मीपुर के कचरा प्रबंधन केंद्र का का जायजा लिया। केंद्र पर केंचुए व गोबर के साथ वर्मी कंपोस्ट तैयार किया जा रहा था। उन्होंने संतोष जताते हुए मौजूद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। संवाद