तमकुहीराज। यूनाइटेड स्पोर्टिंग क्लब की तरफ से गाजीपुर स्थित इंटर कॉलेज के खेल परिसर में सोमवार को फाइनल मुकाबले में मदनी फुटबाल क्लब देवरिया और जीएफसी लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया। इसमें देवरिया की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर विजेता कप पर कब्ज़ा जमाया। मैच में मैन ऑफ द मैच लखीमपुर खीरी के मन्नत और मैन ऑफ़ द सीरीज देवरिया के धान सिंह को मिला।
फ़ाइनल मुकाबले के मैच में मध्यांतर से पहले लखीमपुर खीरी के मन्नत ने एक गोल दाग कर देवरिया की टीम पर दबाव बना दिया। मध्यांतर के बाद देवरिया की टीम ने बेजोड़ वापसी करते हुए टीम के खिलाड़ियों ने ताबड़तोड़ तीन गोल दाग दिए। मध्यांतर के बाद लखीमपुर खीरी की टीम बचाव में केवल एक गोल ही कर सकी। इस तरह फाइनल मुकाबले में देवरिया की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल कप पर कब्ज़ा जमाया। विजेता और उपविजेता टीम को उदय नारायण गुप्ता और कौशल सिंह ने पुरस्कृत किया।
इस दौरान केडी सिंह कुशवाहा, शौकत अली, राजेश सिंह पटेल, हरिहर यादव, एनडी शाही, महफूज आलम, जीतेंद्र यादव, वेदनिधि कुशवाहा, बैद्यनाथ गुप्ता, रवि कुशवाहा आदि मौजूद रहे।