फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चोरी के गहने खरीदने के आरोप में स्वर्ण व्यवसायी को ले गई देवरिया पुलिस

Fri, 21 Aug 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगुआ बाजार। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के समउर बाजार कस्बे में बुधवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब देवरिया जिले के बघौचघाट थाने की पुलिस एक स्वर्ण व्यवसायी को उसकी दुकान से उठाकर अपने साथ ले गई। पुलिस की कार्रवाई के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। बताया जा रहा है कि चोरी के आभूषणों की खरीद-फरोख्त के मामले में पुलिस व्यवसायी से पूछताछ कर रही है। सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने बताया कि चोरी के गहने खरीदने के आरोप में देवरिया पुलिस आभूषण दुकानदार को अपने साथ ले गई है। मामले में देवरिया पुलिस की ओर से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, समउर-तमकुहीराज मार्ग पर आभूषण की दुकान चलाने वाले स्वर्ण व्यवसायी को बुधवार देर शाम बघौचघाट थाने की पुलिस अपने साथ ले गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पुलिस के साथ व्यवसायी के जाने के बाद लोग कार्रवाई की वजह को लेकर चर्चा करते रहे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, देवरिया पुलिस को चोरी के आभूषणों की खरीद-बिक्री के संबंध में कुछ सुराग मिले थे। इसी आधार पर स्वर्ण व्यवसायी को पूछताछ के लिए साथ ले जाया गया है। हालांकि, मामले में पुलिस की ओर से अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें