फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बिजली का जर्जर तार बदलने के लिए प्रदर्शन

Mon, 12 Aug 2024 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जर्जर तार बदलने के लिए रविवार को मंसाछापर के लोगों ने प्रदर्शन किया। कहा कि लोड बढ़ने के बाद आए दिन जर्जर तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर जाता है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा उपकेंद्र से मंसाछापर गांव को बिजली आपूर्ति होती है। तार जर्जर हो चुके हैं। एक सप्ताह में चार बार तार टूट चुका है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। शनिवार की रात करीब 9 बजे अचानक तार टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया, लोगों ने तत्काल फोन कर बिजली आपूर्ति ठप कराया। कुछ देर तक वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। बार-बार शिकायत के बाद भी तार नहीं बदलने से नाराज लोगों ने प्रदर्शन कर शीघ्र तार बदलने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रितेश गुप्ता, केदार यादव, गोलू वर्मा, प्रदीप गौतम, ओमप्रकाश पटवा, दर्शन रगवा, अतुल सिंह आदि मौजूद रहे।अवर अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि केबल लगवाने के लिए सर्वे हो गया है। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं किया। कई बार पत्र भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें