पडरौना। क्षेत्र के सिधुआ-हिरनहा गांव में छठ घाट का निर्माण न होने से नाराज गांव वालों ने रविवार की सुबह प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण छठ घाट का अब तक निर्माण नहीं हो सका है।
इसके पहले भी कई बार जनप्रतिनिधियों से मांग की गई, लेकिन हर बार निर्माण के बजाय जनप्रतिनिधि सिर्फ आश्वासन देते रहे। गांव वालों ने छठ पर्व से पूर्व घाट का निर्माण कराने की मांग की है।
गांव की शांति, गौरी, इंद्रावती, अमरपति, सोहदरी, सुनीता, कुसुम, प्रियंका, अमित यादव, प्रमोद यादव, विशाल यादव, वीरेंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, गुड्डू यादव, जितेन्द्र, रामप्रसाद यादव, मंटू यादव, सद्दाम अंसारी, राजकुमार, रंजीत व अनूप ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि सदर विधायक व सांसद के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि से भी छठ घाट के निर्माण की मांग की गई। इसके पहले कैबिनेट मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य से भी मांग की गई थी।