फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गन्ना तौल की धीमी रफ्तार से नाराज किसानों का समिति गेट पर प्रदर्शन

Wed, 05 Feb 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। कस्बे के किसानों ने गन्ना तौल की धीमी रफ्तार से नाराज होकर मंगलवार दोपहर में छितौनी गन्ना समिति का घेराव कर घंटों प्रदर्शन किया। सीनियर सीडीआई पवन पटेल ने चीनी मिल की ओर से तेज गति से गन्ना तौल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान शांत हुए।
विज्ञापन

नगर पंचायत छितौनी में गड़रौ चीनी मिल का छितौनी बी क्रय केंद्र है। करीब एक पखवाड़े से चीनी मिल की ओर से धीमी गति से गन्ना तौल किया जा रहा था। इसके कारण क्रय केंद्र पर सैकड़ों ट्राॅली गन्ने का तौल नहीं हो सका था। किसानों का गन्ना सूख रहा था। इससे नाराज किसानों ने मंगलवार को दोपहर में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली के साथ छितौनी गन्ना समिति परिसर में पहुंचे। इस दौरान छितौनी बाजार जाने वाला मुख्य मार्ग पर जाम लग गया।
सूचना पर हनुमानगंज पुलिस मौके पर पहुंची। किसानों को सड़क के किनारे अपनी मांग शांतिपूर्ण ढंग से रखने को कहा। इसके बाद किसान गन्ना समिति परिसर में पहुंचकर हंगामा करने लगे। करीब चार घंटे चले प्रदर्शन को सीनियर सीडीआई पवन पटेल ने तीन दिन के अंदर संपूर्ण गन्ने का तैज्ञल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद नाराज किसान शांत हुए। इस मौके पर महात्मा कुशवाहा ,विजय कुशवाहा ,विजय मेहता, राहुल कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, राजेश कुशवाहा ,सीताराम कुशवाहा, नागेंद्र गिरी ,अवधेश गोंड,ओमप्रकाश गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें