फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क के उच्चीकरण के लिए किया प्रदर्शन

Sun, 07 Jul 2024 05:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के माघीकोठीलवा गांव के बलुआ टोला में सड़क पर जलभराव होने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार शाम को प्रदर्शन किया। वे सड़क के उच्चीकरण का मांग कर रहे थे। सड़क टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व शिव चौहान के घर से माघी धुर्व सिंह टोला तक करीब दो किलोमीटर लंबी पिच सड़क का निर्माण जिला पंचायत निधि से कराया गया था। परसोत्तम चौहान के घर से नहर तक करीब सौ मीटर तक सड़क नहीं बनने से जलभराव की स्थित बनी रहती है।
पड़ोसी राज्य बिहार को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग होने से रात-दिन लोगों का आना-जाना लगा रहता है। जलभराव से लोगों का जीना हराम हो गया है। गांव में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिनसे गंभीर बीमारियों का डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें