फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

पूर्वांचल किसान यूनियन के लोगों ने मुआवजे की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पूर्वांचल किसान यूनियन की तरफ से सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बाढ़ और बारिश से बर्बाद किसानों की फसलों का मुआवजा देने की मांग की। इसके बाद एएसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष पप्पू पांडेय ने कहा कि बाढ़ और बारिश से किसानों के गन्ना, धान, केला और सब्जियों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इस कारण किसानों के सामने परिवार के भरण पोषण, बच्चों की पढ़ाई, बेटी की शादी की समस्या उत्पन्न हो गई है। प्राकृतिक आपदा के कारण जिले के किसान संकट के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की तरफ से किसानों की इस समस्या के लिए पहल नहीं की जा रही है। इसके बाद उन्होंने एएसडीएम रामकेश यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलाने, पडरौना चीनी मिल पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान कराने, फसल की विक्रय के लिए कोल्ड स्टोरेजयुक्त मंडी स्थापना समेत चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि एक सप्ताह में ठोस प्रयास नहीं हुआ तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान चंदन पांडेय, सूरज खरवार, सनी पटेल, राघवेंद्र मिश्रा, राजाराम, शैलेंद्र प्रताप सिंह, महेंद्र यादव, अरुण तिवारी, मुसाफिर अंसारी, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र गोंड, लालवचन पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें