फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देसी शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन

Tue, 21 May 2024 04:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड/पिपराघाट। क्षेत्र के जीरो बंधा बाजार में देसी शराब की नई दुकान का विरोध बढ़ने लगा है। सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन कर चेताया यदि आबकारी विभाग शराब की दुकान का आवंटन रद्द नहीं करता है तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवरही क्षेत्र के परसा उर्फ सिरिसिया ग्राम सभा स्थित जीरो बंधा बाजार में देसी शराब की दुकान का आवंटन किया गया है। इसके खिलाफ गांव के लोगोें ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को भी लोगों ने प्रदर्शन किया था। दुकान का आवंटन रद्द नहीं होने से नाराज गांव के लोगों ने सोमवार को बाजार में प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य शर्मा यादव ने कहा कि 30-40 छोटे दुकान वाले बाजार में देसी शराब की दुकान खोलने से बाजार अराजक तत्वों का अड्डा बन जाएगा। महिलाओं व लड़कियों को आने-जाने में दिक्कत होगी। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कहा कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान रकबा जंगलीपट्टी के प्रधान प्रतिनिधि बुटाई निषाद, परसा उर्फ सिरिसिया के पूर्व प्रधान रमाकांत यादव, प्रदीप सिंह, श्रीनिवास मिश्र, कन्हैया गुप्ता, राजेश सिंह, बलिस्टर यादव, शंभु चौरसिया, अमन सिंह, ओमप्रकाश निषाद, हंसराज यादव, योगेश्वर चौरसिया, धनंजय सिंह, नंदकिशोर यादव, जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव उर्फ शर्मा, प्रधान बुटाई निषाद, राजेश सिंह, हेमंत सिंह, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शराब की दुकान हटाने की मांग

समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव बसडीला महंथ बाजार में आबादी के बीच शराब की दुकान खोलने से नाराज गांव के लोगों ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने शराब भट्ठी गांव के पास से हटाने की मांग की। डीएम को दिए पत्रक में गांव वालों ने कहा कि बसडीला महंथ बाजार में आबादी के बीच शराब की दुकान खुली है। उसी रास्ते बच्चे विद्यालय जाते हैं। गांव के बैरिस्टर प्रसाद, उमेश गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी, साकिर अली, मोनू विश्वकर्मा आदि ने शराब की दुकान हटाने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें