फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकतंत्र रक्षक सेनानी वंश बहादुर को किया याद

Tue, 23 Dec 2025 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर स्थित गांधी घर परिसर में सोमवार को प्रसिद्ध समाजसेवी व लोकतंत्र रक्षक सेनानी पंडित वंश बहादुर तिवारी की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, अधिवक्ता एवं नगरवासियों ने उपस्थित होकर स्व. तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ गुड्डू पांडेय ने कहा कि स्व. तिवारी की स्मृतियां उनके परिवार से गहराई से जुड़ी हैं। वे सदैव सामाजिक परिवर्तन और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए चिंतित रहते थे। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। श्रद्धांजलि सभा को कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, लोकतंत्र रक्षक सेनानी दीनानाथ यादव, नंद किशोर मिश्र, बंका सिंह, पूर्व विधायक नंद किशोर मिश्र, पंडित वीरेंद्र तिवारी, एडवोकेट बद्री नारायण दूबे ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें