एसपी से की कार्रवाई की मांग
पडरौना। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के पिपरा जटामपुर के राजू पांडेय ने एसपी को शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र में कहा है कि चार नवंबर को गांव के कुछ लोगों ने उनके खेत पर कब्जा करने की नियत से मेड़ को तोड़ दिया। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत कुबेरस्थान पुलिस को दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद