कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार
छितौनी। हनुमानगंज पुलिस ने बुधवार को पनियहवा गांव में छापा मारा। 20 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर करीब एक क्विंटल लहन नष्ट की गई।
हनुमानगंज एसओ विभा पांडेय ने बताया कि पनियहवा गांव में कच्ची शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी। बुधवार को यहां छापा मारा गया। यहां से पुलिस टीम ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से शराब बनाने के बर्तन और उपकरण बरामद कर एक क्विंटल लहन नष्ट कर दिया गया। एसओ ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इस कार्रवाई में सोहित यादव, प्रशांत मिश्रा, रुचि पांडेय, राजपति आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।