फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वार्षिक वृद्धि संबंधी आदेश को दोबारा जारी करने की मांग

Tue, 24 Jun 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से सोमवार को वित्त एवं लेखाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। इसमें वार्षिक वृद्धि के संबंध में जारी आदेश को अस्पष्ट बताते हुए स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की गई।
विज्ञापन

संघ के जिला संयोजक राजकुमार सिंह की अगुवाई में वित्तलेखाधिकारी को दिए गए मांग पत्र में कहा कि वार्षिक वृद्धि एक जुलाई को लगाई गई, जबकि नियमतः यह वार्षिक वृद्धि एक जनवरी 2017 से लगना चाहिए। शिक्षकों ने वार्षिक वृद्धि के संबंध में जारी आदेश को अस्पष्ट बताते हुए जांच कर वार्षिक वृद्धि के संबंध में स्पष्ट आदेश जारी करने की मांग की। इस दौरान अनूप सिंह, मार्कंडेय त्रिपाठी, रितेश सिंह, अमित श्रीवास्तव, संजीव, पंकज सिंह, मेहरुद्दीन, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें