फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डाक विभाग का मंडलीय कार्यालय खोलने की मांग

Wed, 12 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और अग्रवाल महासभा की तरफ से दिल्ली स्थित आवास पर कुशीनगर सांसद को मांग पत्र दिया गया। इसमें व्यापारियों ने डाक विभाग का कुशीनगर में मंडलीय कार्यालय बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

भाजपा नेता सदाशिव मणि त्रिपाठी के साथ दिल्ली स्थित सांसद आवास पर सांसद विजय कुमार दुबे से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन चौरसिया, अग्रवाल महासभा के प्रदीप चहड़िया, संजय मरोदिया, अरुण तुलस्यान और अशोक टिबेड़ेवाल ने कहा कि डाक विभाग का मंडली कार्यालय देवरिया की जगह कुशीनगर किया जाए। इससे देवरिया, महराजगंज जिले के लोगों को डाक संबंधी कार्य निपटाने में आसानी होगी। इसके अलावा व्यापारियों ने पडरौना सिटी उप डाकघर को ग्राउंड फ्लोर पर संचालित करने और डाकघर का विस्तार करने आदि मांग की गई। व्यापारियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने तत्काल पत्र बनवाकर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलकर उन्हें डाक विभाग की समस्याओं से अवगत कराते हुए जिले के व्यापारियों की मांग शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें