फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Aug 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़रौना। सीएम के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त को बलकुड़िया निवासी शकील उर्फ मुन्ना ने मुख्यमंत्री के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी वाला वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर स्टेटस के रूप में लगाया था। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इस मामले में थाना नेबुआ नौरंगिया में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ संजय दुबे ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

जेल से सिपाहियों की हुई रिहाई

कुशीनगर। युवती से छेड़खानी के मामले में जेल भेजे गए कसया थाना के निलंबित आरोपी सिपाही उमाशंकर यादव और महेंद्र यादव को कोर्ट से जमानत मिल गई। जमानत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को दोनों सिपाहियों की देवरिया जेल से रिहाई हो गई। बताया गया कि दोनों सिपाहियों को मामले में गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई थी। अब न्यायालय से जमानत मिलने के बाद दोनों को जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हुआ और मंगलवार को उनकी रिहाई हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें