दलित-पिछड़ों के हित में यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग लेकर कलक्ट्रेट प्रदर्शन करते अपनी जनता पार
पडरौना। अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के निर्देश पर कुशीनगर पार्टी कार्यकर्ताओं ने यूजीसी एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा की अगुवाई में प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम महेंद्र सिंह तंवर के हवाले प्रशासनिक अधिकारी राजेश श्रीवास्तव को सौंप कार्रवाई की मांग की।
जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं संविधान सम्मत एससी-एसटी, ओबीसी और ईडब्लूएस छात्रों के साथ हो रहे जातीय अपमान व भेदभाव रोकने की दिशा में यूजीसी एक्ट भेदभाव रोकने हेतु एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक कदम है। इस दौरान रियाज अहमद, एडवोकेट सज्जन गुप्ता, जनार्दन कुशवाहा, बेचू खान, अहमद अली राईनी, सुभाष कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, अंगद चौहान आदि मौजूद रहे।