मल्लूडीह। कसया थाना क्षेत्र के झुंगवा कट के पास बुधवार की शाम एक कार और ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस उन्हें कसया सीएचसी भेजवाई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड बुद्ध नगरी (सुखारी छपरा ) निवासी दयानंद उर्फ पप्पू पाठक (52) ई-रिक्शा लेकर हेतिमपुर की ओर से अपने घर जा रहे थे। अभी वे एनएच- 28 झुंगवा के पास पहुंचे ही थे कि एक तेज रफ्तार कार से उनके ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। इसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर आई पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी कसया भेजवाई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उनके मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीखपुकार मच गया। इस संबंध में कसया प्रभारी एसओ रूद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई है। शव को कब्जे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद