फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा बाजार। सुमरी बुजुर्ग गांव के स्वामीनाथ प्रसाद और रामचंद्र प्रसाद ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रस्तावित मकान ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर कुछ दिनों के लिए रोक लगाने की गुहार लगाई है। पीड़ितों का कहना है कि वे भूमिहीन मजदूर हैं तथा मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
विज्ञापन

प्रार्थना पत्र में बताया है कि तहसीलदार न्यायालय के आदेश के खिलाफ उन्होंने अपील दाखिल की है। प्रार्थीगण का दावा है कि वे करीब तीन पीढ़ियों से उस जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इस मकान के अलावा रहने के लिए कोई दूसरा ठिकाना नहीं है।
आरोप है कि 25 सितंबर को कानूनगो और लेखपाल उनके दरवाजे पर आकर मकान तोड़ने की कार्रवाई की बात कह चुके हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं। पीड़ितों ने मांग की है कि कोर्ट में दाखिल अपील पर निर्णय होने तक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकी जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें