फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीआरडी जवान को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग

Sat, 16 Nov 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। छितौनी बाजार में ड्यूटी के दौरान पुलिस की लापरवाही से रॉड से पीटकर पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलकर सांसद और क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख का चेक सौंपा। परिजनों ने जनप्रतिनिधियों से पीआरडी जवान को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार में दस नवंबर की रात ड्यूटी के दौरान पीआरडी जवान रमाकांत तिवारी की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पीड़ित परिवार के खड्डा थाना क्षेत्र के करदह गांव के (तिवारी टोला) में सांसद विजय कुमार दूबे व विधायक विवेकानंद पांडेय पहुंचे। पीड़ित परिवार का ढांढ़स बढ़ाते हुए जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मिले पांच लाख रुपये का चेक मनोज तिवारी को सौंपा।
विधायक ने कहा कि शासनादेश में 20 हजार रुपये का प्रावधान है, लेकिन मृतक के परिवार की आर्थिक हालत दयनीय होने से मुख्यमंत्री की ओर से विवेकाधीन कोष से पांच लाख रुपये की मदद दी गई है। यह मदद पीड़ित परिवार को कुछ हद तक राहत देगी। पीड़ित परिवार की बाकी जो भी मांगें होंगी, उसे भी पूरा करने के लिए जिला प्रशासन और शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी। इस दौरान एसडीएम ऋषभ पुंडीर, संतोष तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी, संदीप श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, कर्मवीर साहनी, शैलेंद्र पाठक, ललित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें