फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नगर पंचायत बनाने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी बाजार को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने मंगलवार को फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नगर पंचायत का दर्जा मिलने के साथ ही बाजार में स्ट्रीट लाइट, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि तुर्कपट्टी बाजार लंबे समय से नगर पंचायत की सुविधाओं से वंचित है। बाजार के विकास और लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तुर्कपट्टी को नगर पंचायत का दर्जा दिया जाना जरूरी है। व्यापारियों ने इस मांग को लेकर विधायक से प्रभावी पहल करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बाजार में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण रात के समय मुख्य मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा रहता है। इससे राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है। व्यापार मंडल ने नगर पंचायत बनने के साथ बाजार में नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की भी मांग की। विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने आश्वासन दिया कि तुर्कपट्टी बाजार की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। अध्यक्ष पंकज चौरसिया, महामंत्री विपिन पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भवन कुमार यादव, समरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें