तमकुहीरोड। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज ने होने से यात्रियों को लाइन पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर जाना पड़ता है। कस्बे के लोगों ने रेल प्रशासन से तमकुहीरोड स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोरखपुर-पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर, गोरखपुर कैंट-सिवान पैसेंजर, थावे-कप्तानगंज पैसेंजर, सिवान-गोरखपुर डेमू पैसेंजर और थावे-कप्तानगंज पैसेंजर ट्रेन सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। इसके अलावा इस रूट पर अमृतसर, आनंद विहार टर्मिनल और लाल कुआं जाने वाली ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसके चलते तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रहती है। इसके बावजूद यहां शौचालय, यात्री शेड, पेयजल और फुट ओवरब्रिज जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के सलाहकार समिति के सदस्य रामजी कसेरा, रमेश ब्याहुत, आदित्य वर्मा, अभिषेक शुक्ल आदि ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की है।