फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड के साथ बढ़ी गर्म कपड़ों की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। आगामी 11 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएंगे। 15 दिसंबर से खरमास शुरू हो जाएगा। इस दौरान वैवाहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। सहालग का दौर धीरे-धीरे समाप्त होने लगा है। शादी-ब्याह के सीजन (सहालग) अवसान पर होने की वजह से बाजार में रौनक कम होने लगी है। इधर दिसंबर में सर्दी बढ़ने के चलते गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने गली है।
विज्ञापन

बीते करीब एक सप्ताह से सर्दी ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। दिन ढलने के बाद से सुबह करीब आठ बजे तक सर्दी पड़ रही है। मौसम के तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने लगी है।
रविवार को मौसम को मौसम का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि शनिवार को मौसम का अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

इधर सहालक का दौर भी समाप्त होने लगा है। इसके चलते बाजार का रुख बदलने लगा है। जहां पहले शादी के सामान बिक रहे थे, अब सर्दियों के परिधानों की खरीदारी पर लोगों जोर होगा। सर्दियों की शुरुआत होते ही लोग हल्के कपड़ों की जगह ऊनी, स्वेटर, जैकेट और अन्य गर्म कपड़ों की खरीदारी की तरफ ध्यान दे रहे हैं। व्यापारी अब आने वाले सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़ों के अच्छे कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें