फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। टेकुआटार क्षेत्र के कुरहवां-टेकुआटार मार्ग पर रविवार की शाम दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

हाटा थाना क्षेत्र के दुबौली के टोला कौआसार निवासी दिलीप कुमार अपने किसी रिश्तेदार के यहां से अपने घर लौट रहे थे। अभी वे टेकुआटार गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया। जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तब तक दूसरा बाइक सवार वहां से भाग गया। मौजूद लोगों ने घायल दिलीप को रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें