बीएसए से शिक्षक समस्याओं को लेकर वार्ता करते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के लोग-सोत-सोशल मीडिया
पडरौना। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को बीएसए से मुलाकात की। शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा कर सीसीएल, चयन वेतनमान और एनपीएस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण की मांग की।
जिला महामंत्री दिलीप पांडेय की अगुवाई में बीएसए अनिल कुमार सिंह ने मिले प्रतिनिधिमंडल ने सीसीएल (चाइल्ड केयर लीव) के अनुमोदन में हो रही देरी को दूर करने, चयन वेतनमान की समय से स्वीकृति और वेतन वृद्धि में आ रही विसंगति का समाधान कराने की मांग रखी। इसके अलावा एनपीएस अपडेशन, एनपीएस अंशदान में डीए डिफरेंस सहित अन्य एनपीएस संबंधी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ब्लॉक कार्यकारिणी के साथ बीईओ संवर्ग की मौजूदगी में शिक्षकों की माहवार खुली बैठक आयोजित कराने का प्रस्ताव रखा। इस पर बीएसए ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला संयुक्त महामंत्री महेश कर्णधार, जिला संयुक्त मंत्री राकेश पांडेय, दुदही ब्लाॅक अध्यक्ष उदय सिंह, पडरौना के कार्यकारी अध्यक्ष चंद्र प्रकाश दुबे, संगठन मंत्री शैलेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।