कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में रायपुर बेलवा घाट जाने वाली सड़क का नहर की पटरी वाला हिस्सा अधूरा पड़ा है। सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ देने से आवागमन के दौरान लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव के लोगों ने जांच कराकर शीघ्र कार्य शुरू कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्र के बेलवा, सिसवानिया, अटरडीहा, सेमरा, पड़री मेहदिया, रामपुर बांगर, बरवा रतनपुर, देवतहा बाली ,बलुवही, रायपुर भैंसही, मडार विंदवलिया, कुर्मीपट्टी, सिरसिया आदि गांवों के लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। विनोद दूबे ,अन्नू गोविंद राव,संजय राव,अरुण कुशवाहा, सत्येंद्र विश्वकर्मा, अशोक सिंह , मोहर गौड़, प्रमोद कुशवाहा, विजय गौतम, कोलाहल प्रसाद,बिकाऊ गुप्ता आदि का कहना है कि इस सड़क का छह किमी हिस्सा पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बना था। दो वर्ष पहले चौड़ाई बढ़वाने के लिए खोदाई कर छोड़ दिया गया।