पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के सिरसिया गांव में चिकनपॉक्स फैलने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। गांव में तीस से अधिक बच्चे बीमारी की चपेट में बताए जा रहे हैं। सूचना पर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर उनमें दवा वितरण किया।
गांव के लोगों ने बताया कि गांव स्थित मदरसे में पढ़ने वाले एक बच्चे में सबसे पहले चिकनपॉक्स के लक्षण दिखाई दिए थे। इसके बाद उसके संपर्क में आने वाले अन्य बच्चों में भी संक्रमण फैलने लगा। धीरे-धीरे गांव के साकिब, नरगिस, शाहबाज, तैमूर, आयान, कलिमा, फरहान, सलीम, आलिया, साहाना, मरजम, जैनब, सोनम, जुबैदा, अंजूम, सैफ, सबा, सादिया, मुस्कान, रूबिया और साहबाज समेत कई बच्चों में शरीर पर दाने, खुजली और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने लगे। इस समय गांव के तीस से अधिक बच्चे चिकनपाक्स प्रभावित बताए जा रहे हैं। एक साथ करीब 30 बच्चों के बीमार होने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
लोगों की सूचना पर आई स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित बच्चों की जांच कर आवश्यक दवाओं का वितरण किया। स्वस्थ्य टीम ने प्रभावित परिवारें के साथ गांव के अन्य लोगों को घर और उसके आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, संक्रमित बच्चों को अलग रखने और मच्छरदानी के प्रयोग की सलाह दी।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को सतर्क रहने और बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया। चिकनपाक्स की बीमार फैलने के बाद मदरसे को बंद कर दिया गया है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य टीम कैम्प कर रही हैं। स्थिति नियंत्रण में है।