डीएम के समक्ष अपनी समस्या रखते गोंड समाज के लोग। स्रोत-सोशल मीडिया
पडरौना। अखिल भारतीय गोड़ आदिवासी संघ की तरफ से शुक्रवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें खड्डा तहसील के कुछ राजस्व कर्मचारियों पर गोड़ समाज के लोगों का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाने और समाज के लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कर्रवाई की मांग की गई।
प्रदेश महामंत्री राधेश्याम गोड़ की अगुवाई में डीएम महेंद्र सिंह तंवर से मिले संगठन के जिलाध्यक्ष गोरख प्रसाद गोंड, जिला महासचिव मनोज गोड़ ने कहा कि कुछ कर्मचारी सरकार को बदनाम करने के लिए गोंड़ समाज के लोगों को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र नहीं बना रहे हैं।
ऐसे कर्मचारी और अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए शासन के निर्देशानुसार गोड़ समाज के लोगों को नियमानुसार जाति प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से निर्गत करना चाहिए।