फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खुले में मांस-मछली की बिक्री पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। शहर और आसपास के बाजारों में मांस-मछली की दुकानों से स्वच्छता व्यवस्था की अनदेखी को लेकर लोगों ने संयुक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पंडित साकेत मिश्रा की अगुवाई में दिए गए मांग पत्र में लोगों ने कहा कि शहर के अलावा आसपास के छोटे बाजारों में कई स्थानों पर खुले में मांस-मछली की बिक्री की जा रही है। दुकानों पर स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होने के साथ ही मांस-मछली के अवशेष इधर-उधर फेंके जा रहे हैं। इससे दुर्गंध फैल रही है। लोगों ने कहा कि मांस-मछली की बिक्री पर किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन कारोबार निर्धारित नियमों और स्वच्छता मानकों के अनुसार होना चाहिए।
दवा, सब्जी और अन्य खाद्य सामग्री की दुकानों के आसपास खुले में मांस-मछली की बिक्री होने से दुकानदारों और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि मांस-मछली की दुकानों के लिए निर्धारित स्थान और स्पष्ट मानक तय किए जाएं। दुकानों को खुले में संचालित करने के बजाय उचित ढंग से ढककर और स्वच्छता मानकों के अनुरूप चलाया जाए। साथ ही दुकानदारों के लाइसेंस और खाद्य सुरक्षा संबंधी अनुमतियों की भी जांच कराई जाए। इस दौरान तेज प्रकाश उपाध्याय, आनंद मिश्रा, रोहित तिवारी, विजय शर्मा, अजीत प्रताप राव, अभिनव शर्मा, दिनेश तिवारी, सनी बरनवाल, अनुपम पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें