फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीएलएड परीक्षा की तैयारियां पूरी, शामिल होंगे 1570 परीक्षार्थी

Wed, 13 May 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। डायट की ओर से डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। 15 मई तक आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले के तीन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर 1570 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए डायट की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

डायट प्रभारी प्राचार्य डॉ. रामजियावन मौर्या ने बताया कि डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा 13 मई से 15 मई तक आयोजित होगी। इसमें 1570 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए जनपद में उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर समेत तीन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 18 मई से 20 मई तक कराई जाएगी। डायट प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा निगरानी करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनात किए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता और नकलविहीन व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और समयबद्ध संचालन पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें