फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव : शाम सात बजे से होगी लक्ष्मी-गणेश की पूजा

Mon, 20 Oct 2025 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। दीपावली को लेकर शहर से गांव तक उल्लास का माहौल है। व्यवसायियों ने दुकानों व प्रतिष्ठानों को सजा लिया है। सोमवार को विधि-विधान से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा होगी। रविवार को लक्ष्मी पूजा समितियों ने पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया।
विज्ञापन

शहर के भारतीय शिवाला मंदिर, कसेर टोली, तिलक चौक, गुदरी बाजार, साहबगंज समेत ग्रामीण क्षेत्र के कई स्थानों पर बने पंडालों में आकर्षक बल्ब और फूलों से सजाया गया है। लोग दीपावली पर्व मनाने और लक्ष्मी पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा होगी। घरों और मकानों को रंगीन झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें