फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत

विज्ञापन
तमकुहीराज में फोरलेन पर हुए हादसे में युवक की मौत के बाद उमड़ी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही गांव के दो युवकों की मौत
विज्ञापन

फोरलेन पर झरही नदी पुल पर हुआ हादसा
पीड़िया विसर्जन करने जा रहीं युवतियों के साथ सड़क पार रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज(कुशीनगर)। पटहेरवा व तरयासुजान क्षेत्र की सीमा पर स्थित झरही नदी पुल पर बृहस्पतिवार की सुबह गांव के की लड़कियों के साथ पीड़िया विसर्जन करने जा रहे दो युवकों की हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में तीन युवतियों को भी हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दो युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव भरपटिया निवासी राघव कुशवाहा (18) पुत्र राजेश कुशवाहा व प्रमोद चौहान (25) पुत्र राजेंद्र चौहान गांव व घर की लड़कियों के साथ बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे पीड़िया विसर्जन के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित झरही पुल के किनारे गये थे। लड़कियां झरही नदी में पीड़िया का विसर्जन कर रही थीं। इस दौरान दोनों युवक तथा तीन युवतियां सड़क पार कर रही थीं कि अचानक तेज गति से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए। राघव व प्रमोद को सीएचसी तमकुही भेजा गया। तीनों युवतियों को हल्की चोट थी। तमकुही सीएचसी में राघव को मृत घोषित कर दिया गया जबकि प्रमोद को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीराज चौकी प्रभारी कन्हैयालाल यादव ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें