फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
कसया के बरवा जंगल के पास हाईवे पर जलती कार - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला, बचे सवार
विज्ञापन

फाजिलनगर। बुधवार की देर रात लखनऊ की ओर से आ रही एक चलती कार में कसया थाने के बरवा जंगल के पास आग लग गई। देखते ही देखते कार आग को गोला बन गई। हालांकि कार में सवार चार लोगों ने किसी तरह से कार के बाहर निकल कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाने के गांव गुरवलिया बाजार के रहने वाले श्रवण शर्मा परिवार के अन्य लोगों के साथ दवा कराने लखनऊ पीजीआई गए हुए थे। दवा कराने के बाद वापस लौट रहे ये लोग कसया थाना क्षेत्र के बरवा जंगल गांव के पास हाईवे पर पहुंचे ही थे कि कार में अचालक आग लग गई। उसमें सवार लोग अभी कुछ समझ ही पाते की पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार में सवार सभी चारों लोगों ने किसी तरह से उसमें से निकल कर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में किसी सवार को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन सभी लोग दहशत के काप रहे थे। मौके पर पहुंचे लोगों की मदद से जब तक कार में लगी आग बुझाई गई तब तक कार पूरी तरह से जल गई थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ कसया ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि कार की आग को बुझा दिया गया है। सभी सवार सुरक्षित है।
0000000000000
हाईवे पर वायर शार्ट से आग वैगनआर मे जल गयी गाडी मे सवार चार लोग किसी तरह सुरक्षित बच निकले और गाडी धु धु कर जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें