फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से ससुराल आए युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से ससुराल आए युवक की मौत
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के दीनापट्टी गांव का रहने वाला था अशोक
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा/छितौनी। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा गांव के पास रविवार देर रात बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रही एक मालगाड़ी की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह कसया थाना क्षेत्र का निवासी था।
कसया थानाक्षेत्र के ग्राम दीनापट्टी निवासी अशोक मुसहर हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा में ससुराल आया था। रविवार शाम हनुमानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बोधीछपरा पहुंचा। गांव स्थित एक विद्यालय के पास घूमते हुए मोबाइल फोन से बात कर रहा था। बताया जा रहा है कि बात करते हुए बगल से गुजरे रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। इसी दौरान बिहार से गोरखपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे उनके शरीर के दो टुकड़े हो गए। सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक की तरफ निकली कुछ महिलाओं ने युवक के शव को देखकर शोर मचाया। मौके पर जुटे लोगों ने घटना की सूचना हनुमानगंज थाने के एसओ संतोष यादव को दी। घटनास्थल पर पहुंचे एसओ, एसआई कैलाश यादव, सिपाही विवेकानंद पटेल ने शव को कब्जे ले लिया। एसओ ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें