फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल
अमर उजाला ब्यूरो
रामकोला। थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-रामकोला मार्ग पर लक्ष्मीगंज चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे साइकिल से अपने घर विशुनपुरा जा रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग को कप्तानगंज की तरफ से आ रही बाइक से ठोकर लग गई। इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले जाते वक्त साइकिल सवार की रास्ते में मौत हो गई। बाइक सवार को भी इलाज के लिए मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के रहने वाले रामनगीना शर्मा लक्ष्मीगंज से साइकिल से बाजार करके घर जा रहे थे। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर लक्ष्मीगंज चौराहे पर कप्तानगंज की तरफ से आ रही बाइक से ठोकर लग गई। इस हादसे में बाइक सवार साह आलम (50) निवासी होरलापुर व साइकिल सवार रामनगीना गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने दोनों को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद डाक्टरों ने दोनों को मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर जाते समय रास्ते मेंसाइकिल सवार रामनगीना शर्मा की मौत हो गई। बाइक सवार साह आलम को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें