कुशीनगर की टीम ने बंगरा को हराया
दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए गए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक
गुरवलिया बाजार। तमकुही क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ गांव के सीताराम चौराहे पर आयोजित क्रिकेट मैच में बुधवार को कुशीनगर की टीम ने बंगरा को 48 रनों से हरा दिया। इसके अलावा दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से नवाजा गया।
प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में स्टार क्रिकेट क्लब कुशीनगर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारा क्रिकेट क्लब बंगरा की टीम 155 रन ही बना सकी और कुशीनगर की टीम 48 रनों से विजयी हुई। अतुल्लाह मैन ऑफ द मैच बने।
मुख्य अतिथि सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि क्रिकेट युवाओं में लोकप्रिय है। खिलाड़ियों को खेल के साथ शिक्षा पर भी ध्यान रखना होगा। आयोजन समिति के संरक्षक केन यूनियन के संचालक सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल ने आभार जताया।
यहां क्रास कंट्री रेस भी हुई। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अरशद अंसारी प्रथम, पंकज यादव द्वितीय व अर्जुन यादव तृतीय, सीनियर वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अमित पांडेय प्रथम, बबलू सिंह द्वितीय व मकसूद अली तृतीय, 1200 मीटर दौड़ में उदयभान यादव प्रथम, कुलदीप खरवार द्वितीय, सूरज गोंड तृतीय, 1600 मीटर दौड़ में नीतेश प्रजापति प्रथम, संदीप यादव द्वितीय, मिथिलेश मिश्र तृतीय, 3200 मीटर दौड़ में नीतेश प्रजापति प्रथम, अजहरुद्दीन अंसारी द्वितीय, राजन यादव तृतीय, महिला वर्ग के 400 मीटर दौड़ में मीरा भारती प्रथम, नेहा यादव द्वितीय, बेबी आर्य तृतीय, 800 मीटर दौड़ में मीरा भारती प्रथम, नेहा भारती द्वितीय व बेबी आर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजक मंडल ने क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक से पुरस्कृत किया।
इस दौरान चंद्रभान राय, पीयूष शुक्ल, आशुतोष राय, अरविंद भारती, प्रमोद शाह, अनिल भारती, भोलू, अलाउद्दीन अंसारी, रिशु, अनिल, धीरज, मनोज आदि मौजूद थे।
मेहा की टीम ने दोमाठ को 4-1 से हराया
समउर बाजार। तमकुही क्षेत्र के पिपरा कनक स्थित गेंदाखेली मैदान में आयोजित हाजी गौहर फुटबाल मैच बुधवार को शुरू हुआ। इस मैच में फ्रेंड्स यूनियन क्लब मेहा ने स्पोटर्स क्लब दोमाठ को 4-1 से हराया। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई। पहले हाफ में मेहा की टीम ने 3-0 से दोमाठ कोठी से बढ़त बना लिया। दूसरे हाफ में दोनों टीमें एक-एक गोल ही कर सकीं। इस तरह फ्रेंड्स यूनियन क्लब मेहा की टीम 4-1 से विजयी घोषित की गई।
इस अवसर पर नुरुल होदा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मजीबुल होदा, ईमाम अली, मोहम्मद उमर, नसीबुल्ला उर्फ झुन्ना, गुलाम, रजा अहमद, शम्स शेर सिद्दीकी, नफीस रजा, भोला, सेराज अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।