फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बाइक से घर लौट रहा था सोहंग महुअवा खुर्द निवासी दीपक
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। एनएच-28बी अर्जुनहा पेट्रोल पंप के सामने बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार युवक की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मृतक परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात के करीब 11 बजे तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सोहंग महुअवा खुर्द निवासी रामनरेश राय के पुत्र दीपक राय (24) अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। अर्जुनहां पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक व बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले आई। शुक्रवार को मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में प्रभारी एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक व ट्रक कब्जे में है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर
कसया। शुक्रवार शाम करीब चार बजे कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के निकट दो बाइकों की टक्कर तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को निजी वाहन से सीएचसी भिजवाया। चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल रेफर किया।
लोगों के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव खेदनी डुमरी निवासी रितेश (22) व सुनील (24) बाइक से रामाभार पुल के निकट संचालित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने मुड़ रहे थे कि कुड़वा उर्फ दिलीपनगर के सीताराम टोला निवासी फुलेना यादव (55) की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद सुनील की हालत में सुधार न देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक चालकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था,जबकि हेलमेट बिना पहने पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं भरा जा रहा है, इसके बावजूद लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है।
सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल
जानकीनगर। बृहस्पतिवार की रात कसया से आ रहे बाइकसवार शिक्षक अर्जुनहां के पास असंतुलित होकर खड़े ट्रक से टकरा गए। एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के महुअवा खुर्द निवासी दीपक राय (35) पडरौना नगर के निजी विद्यालय में शिक्षक हैं। वह आवास विकास कॉलोनी में किराए के मकान में रहते हैं। रात में कसया से जनपद मुख्यालय की तरफ आ रहे थे। अर्जुनहां के पास हादसा हो गया। हेलमेट पहने होने से सिर में ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें