ससुराल आए युवक की मौत
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सर खास में रिश्तेदारी में आए व्यक्ति की बीती रात सिर में चोट लगने से मौत हो गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
सोमवार को हाटा थानाक्षेत्र के ग्राम सकरौली निवासी 45 वर्षीय जवाहर यादव पत्नी सुनैना देवी और 15 वर्षीय पुत्र अंकुश यादव के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भड़सर खास में अपनी ससुराल आए थे। रात में लगभग नौ बजे भोजन करने के बाद घर से निकल रहा था कि फिसल कर गिर गया। चेहरे पर गंभीर चोट लग गई। उसे कप्तानगंज सीएचसी ले जाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। इस बाबत एसओ अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि जवाहर यादव का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।