फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की बरात से लौट रहे पिता की ट्राली के पहिए के नीचे दबने से मौत

विज्ञापन
ट्राली के पहिए के नाचे आ जाने से मौत के बाद मनिकौरा में विलाप करते परिजन। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
बेटे की बरात से लौट रहे पिता की ट्राली के पहिए के नीचे दबने से मौत
विज्ञापन

जटहां बाजार। बुधवार की सुबह पटहेरवा थाना क्षेत्र के घूर छपरा गांव के समीप नहर की पटरी से जा रही ट्राली से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति पहिए के नीचे दब गया। उनकी मौके पर मौत हो गई। बेटे की शादी के बाद विदाई का सामान लेकर लौटते समय हुई घटना के बाद घर में मातम है।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के बिंद टोली निवासी मदन निषाद के लड़के की बरात बसही मेला गई थी। बुधवार सुबह बराती अन्य गाड़ियों से लौट गए जबकि मदन निषाद विदाई का सारा सामान ट्राली पर रखवाकर दो तीन सहयोगियों के साथ मठिया माइनर की सड़क से घर वापस आ रहे थे। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के घूर छपरा गांव के पास ब्रेकर पर ट्रैक्टर-ट्राली उछलने से मदन प्रसाद का संतुलन बिगड़ गया और ट्राली के नीचे गिर पड़े। इससे पहले कि ट्रैक्टर चालक गाड़ी को रोक पाता, नीचे गिर मदन पहिया के नीचे आ गए। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन तथा मुकामी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जटहां बाजार थाने के एसआई मूलचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें