बाइक की चपेट से बुजुर्ग की मौत
पिपरा बाजार। एनएच-28बी पर पिपरा बाजार में बुधवार देर शाम बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।
पिपरा बाजार निवासी खेलू चौधरी (60) सड़क पार कर रहे थे कि पडरौना की ओर से आ रहे बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। खेलू गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।