फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में अपमान से आहत व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
बसडीला महंत गांव में पंचायत में अपमानित होने से आहत बुजुर्ग की सदमे से मौत की सूचना पर पहुंची पुल? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पंचायत में अपमान से आहत व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
विज्ञापन

पुत्र की तहरीर पर जांच में जुटी पुलिस, शव पोस्टमार्टम भेजा गया
अमर उजाला ब्यूरो
रगड़गंज/समउर बाजार (कुशीनगर)। बीते मंगलवार को पटहेवा थाने के गांव बसडीला महंत में पंचायत के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति का कुछ लोगों से विवाद हो गया था, शुक्रवार की रात में इस व्यक्ति की हर्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के पुत्र का आरोप है कि पंचायत में हुए अपमान से आहत होने के कारण उनके पिता को हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बसडीला महंत गांव निवासी दिनेश सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि बीते मंगलवार को उनके पिता रामचंद्र सिंह (55) गांव में सड़क के विवाद में पंचायत करने गए थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान दूसरे पक्ष की तरफ से उनको अपशब्द कहा गया, जिससे आहत होकर वे पंचायत छोड़कर वापस आ गए। उसी दिन से उनकी तबीयत खराब रहने लगी। शुक्रवार की रात हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। दिनेश सिंह ने गांव के चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हरेंद्र मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें