फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के बावली चौक स्थित एक विद्यालय परिसर में रविवार को निजी प्रबंध अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। इसमें दिसंबर में होने वाली जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 नवंबर 2026 करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता की संभावित तिथि 19 दिसंबर निर्धारित की गई है। सभी विद्यालयों को 30 नवंबर तक संगठन के कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कर प्रतिभागियों के प्रवेश पत्र प्राप्त करने होंगे। इससे परीक्षा और पुरस्कार वितरण की तिथि निर्धारित करने में सुविधा होगी। जिन विद्यालयों को अब तक आवेदन पत्र नहीं मिले हैं, वे 25 नवंबर तक संगठन के कैंप कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
बैठक का संचालन नवल किशोर त्रिपाठी ने किया। इस दौरान चंद्रभान मौर्य, अजय श्रीवास्तव, रंजीत लाल श्रीवास्तव, जगत शंकर गुप्ता, मंजू राय, नचिकेता भट्ट, राकेश राय और महेंद्र दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें