फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खलासी का शव पहुंचा गांव, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
खलासी का शव पहुंचा गांव, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन

- युवक की मौत से परिजनों में छाया मातम
- शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव, कराया गया दाह-संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। बस और कंटेनर के बीच टक्कर में फोरलेन पर शुक्रवार को घायल तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गुरवलिया निवासी संतोष रौनियार (35) पुत्र विजयी रौनियार की मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार को ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला खलासी संतोष कसया में ही अपने बस में सवार हुआ था। बस दिल्ली से सवारियों को लेकर मुजफ्फरपुर जा रही थी। तरयासुजान क्षेत्र के मंझरिया पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर सड़क पर खड़े कंटेनर से टकरा गई। जिससे बस में सवार खलासी सहित करीब 25 लोग घायल हो गए थे। गंभीर हालत में संतोष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम संतोष का शव गुरवलिया ले जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार कराया। उसकी मां कुमारी देवी, पत्नी रीना देवी, पुत्री गोल्डी (9), पलक (7), संध्या (3) व पुत्र पीयूष (5) का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पति की मौत की जानकारी होने के बाद से पत्नी रीना बार-बार अचेत हो जा रही है। वह सबसे यही कह रही है कि चार बच्चों की परवरिश कैसे हो पाएगी। परिवार की हालत देखकर गांव के लोग भी काफी दुखी हैं। लोगों ने बताया कि गुरुवार को संतोष के छोटे भाई प्रमोद का पैर दुर्घटना में टूट गया था। अचानक आई मुसीबत से परिवार सहम उठा है। लोगों ने कहा कि संतोष की बस बिहार में जाकर खड़ी होती है। उसे क्या पता था कि घर से निकलकर कुछ दूर जाने के बाद हादसे में जिंदगी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें