फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झरही नाले में मिला युवक का शव, हत्या का शक

Wed, 29 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल गायघाट के पास मंगलवार को झरही नाले में लोगों ने युवक का शव देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हत्या कर शव को फेंका गया लगता है। उसके चेहरे पर चोट के निशाना थे। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 8:30 बजे झरही नाले में कुछ लोगों ने 35 वर्षीय युवक का शव देख कर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मौजूद लोगों ने बताया कि युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की मानें तो युवक का शव दो-तीन दिन पहले का लग रहा है। कोतवाल सुशील शुक्ल ने बताया कि शव की पहचान अभी नहीं हो सकी है। आसपास के थानों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें