फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: झोपड़ी में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 17 Nov 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। नगर के वार्ड नंबर दो बस्तापुर में युवक का शव उसकी झोपड़ी में फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो भाइयों में युवक छोटा था। वह किसी शहर में काम करता था। दो माह पूर्व घर आया था। आत्महत्या का कारण परिजन नहीं बता रहे हैं, लेकिन गांव में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

बस्तापुर के मुकेश चौरसिया (22) सुबह सामान्य दिखे थे। दोपहर में उनके परिवार के लोग घर के पास वाली झोपड़ी में गए तो देखा कि मुकेश चौरसिया फंदे से लटक रहा है। लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोग भी जुट गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें