फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की पुलिया के नीचे मिली लाश, हत्या का आरोप

Fri, 07 Jun 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना/मंसाछापर। रिश्तेदारी से लौट रहे युवक की लाश मिश्रौली पुलिस चौकी से करीब 200 मीटर दूर पुलिया के नीचे बृहस्पतिवार को मिली। जानकारी होने पर घर वाले पहुंच गए। घर वालों ने पटीदारों पर जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के नौगावां गांव निवासी 32 वर्षीय मुकेश कुशवाहा अपने रिश्तेदार के घर ब्रह्मभोज में पत्नी मीना और बच्चों को लेकर कसया गए थे। शाम को पत्नी और बच्चोंं को वहीं छोड़कर अकेले घर के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचे। पत्नी ने कई बार फोन किया लेकिन, बात नहीं हो सकी। बृहस्पतिवार को सुबह शौच के लिए लोग गए तो पुलिया के नीचे युवक का शव देखा। इसकी जानकारी होने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर मिश्रौली चौकी इंचार्ज विवेक पांडेय पहुंचे। पत्नी मीना ने बताया कि पटीदारों से जमीन का विवाद है। पूर्व में कई बार धमकी मिल चुकी थी। मीना ने बताया कि सोमवार को पटीदारों से विवाद हुआ था, इसमें जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस को तहरीर भी दी गई थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुकेश चार भाइयों में सबसे छोटे थे। सभी भाई अलग रहते हैं। दो वर्ष पूर्व पिता के निधन के बाद से ही जमीन का विवाद शुरू हुआ था। मुकेश ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। कोतवाल सुशील शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन

-
कैसे होगी बच्चों की परवरिश, गृहस्थी चलाने की चिंता
-मुकेश ट्रैक्टर चालक था, उसी से घर की गृहस्थी चलती थी। पत्नी मीना के अलावा उनकी आठ वर्षीय बेटी प्रिया, छह वर्षीय सृष्टि, तीन वर्षीय बेटा सन्नी और डेढ़ वर्षीय बेटी कृति है। अब इन मासूम बच्चों की परवरिश कौन करेगा यह एक सवाल है। पारिवारिक स्थिति बहुत ही दयनीय है। किसी तरह घर की गृहस्थी चलती थी। पत्नी मीना का कहना है की घर का खर्च कैसे चलेगा यह समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें