अंग्रेजी शराब की दुकान के पास मिला शव
अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के हाटा-पिपराइच मार्ग पर अहिरौली बाजार में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के समीप 40 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव छपिया निवासी रामप्रसाद अंग्रेजी शराब की दुकान के पास शुक्रवार को अचेत पड़े थे। आसपास के लोगों ने यह समझा कि शराब के नशे में सोया हुआ है। लोगों ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ नहीं बोला। लोगों को संदेह हुआ तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वह मृत पड़ा था। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी। अहिरौली बाजार के एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कुछ पता चल पाएगा।