मठिया माधोपुर बाड़ी नदी के किनारे बुजुर्ग के शव की सूचना पर पहुंचे सीओ पीयूषकांत राय व एसएचओ अनिल
- फोटो : KUSHINAGAR
बाड़ी नदी में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के गांव मठिया माधोपुर के पूरब टोला के बगल से बह रही बाड़ी नदी में अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे गांव के कुछ लोगों ने नदी में एक शव देखा। शव देख लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ जुट गई। इन्हीं में से किसी ने कसया पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ पीयूषकांत राय व एसएचओ अनिल कुमार उपाध्याय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष प्रतीत हो रही थी।
इस संबंध में सीओ पीयूषकांत राय ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है। शिनाख्त नहीं हो पाई है। आगे पुख्ता जानकारी होने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसआई नंदलाल यादव, कांस्टेबल श्रीकृष्ण पांडेय, बहादुर सिंह, संदीप यादव समेत स्थानीय लोग मौजूद थे।